अदरकी आलू गोभी बनाने के लिए सामग्री:(लोगों के लिए-4)
2 आलू, 1 गोभी, 3 टे.स्पून तेल, 1 टी. स्पून जीरा, 3 हरी मिर्च, 1 टे. स्पून अदरक पेस्ट, 1/4 टी. स्पून हल्दी पाउडर, 1/2 टी. स्पून लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, 2 टे. स्पून दही , 2 इंच का टुकड़ा बारीक कटा अदरक, 1 बड़ा टमाटर, 2 टे. स्पून हरा धनिया।
अदरकी आलू गोभी बनाने की विधि :
कड़ाही में तेल गर्म करें व जीरा डालें। जीरे के लाल होने पर हरी मिर्च व अदरक का पेस्ट डाल दें। कुछ समय तक भून लें। फिर आलू व गोभी डालकर दो-चार मिनट तक तलें। फिर हल्दी पाउडर, लाल मिर्च और नमक डालकर मिलाएं। दही डालकर फिर मिलाएं व ढककर पकने दें। अदरक के टुकड़े व टमाटर डालकर पकने दें, धनिए की पत्तियों से सजाकर गर्मागर्म सर्व करें।










